लखनऊ, अप्रैल 15 -- इटौंजा के राजापुर गांव में मंगलवार को लकड़ी ठेकेदार दो नीम के हरे पेड़ काट कर उठा ले गए। नीम के हरे भरे पेड़ काटे जाने से ग्रामीण बहुत आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दो फुट से अधिक मोटे इन नीम के पेड़ों की पूजा होती थी। अगर यही हाल रहा तो एक दिन नीम की छाया मिलना मुश्किल हो जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं होता। बस जुर्माना लगा अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। लोगों ने नीम के पेड़ काटने पर सख्त नियम बनाये जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिना परमीशन नीम का पेड़ काटा, शाख के गिरने से केबल और सोलर प्लेट टूटी बीकेटी के वन रेंजर अनुज सिंह ने बताया उन्हें पेड़ कटने की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- तेलियानी गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.