चक्रधरपुर, जून 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के इटिहासा पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटिहासा में चहारदिवारी निर्माण कार्य का बुधवार को विधायक सुखराम उरांव ने शिलान्यास किया। चहारदिवारी निर्माण कार्य लगभग 30 लाख रुपये की लागत से डीएमएफटी फंड से एनआरईपी विभाग द्वारा कराया जाएगा। इससे पहले विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि विद्यालय का चहारदिवारी नहीं होने से यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियां हो रही थी। जिसको देखते हुए योजना को पारित किया गया। अब विद्यालय में चहारदिवारी निर्माण होने से स्कूली छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को काफी सहुलियत मिलेगी। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई, अमर सिंह बोदरा, अजित मोदी, ...