गोंडा, मार्च 23 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कस्बे में स्थित जर्जर और संकरे बिसुही पुल पर सोमवार सुबह अचानक भीषण जाम लग जाने से गोंडा-बलरामपुर मार्ग सहित इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ जाम देखते ही देखते कई किलोमीटर तक फैल गया, जिससे बड़े और छोटे सभी वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस में कड़ी मशक्क्त के बाद तीन बजे जाम खत्म करवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। तीन बिसुही पुल की जर्जर स्थिति और संकरी चौड़ाई के चलते दोनों ओर से एक साथ वाहनों के निकलने की कोशिश में अव्यवस्था फैल गई। देखते ही देखते पुल के दोनों छोर पर वाहन फंस गए और लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर गोंडा रोड स्थित कपूर पेट्रोल टंकी से लेकर बलरामपुर रोड के शुक्ला दही बड़ा की दुकान तक साफ दिखाई पड़ा। वहीं इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर ...