इटावा औरैया, मार्च 3 -- क्षेत्र के गांव कांकरपुर की रहने वाली प्रीति देवी पत्नी छुन्ना ने मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने पति और ननद व सास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पीड़ित महिला ने बताया मंगलवार सुबह होली के त्यौहार पर घरेलू काम काज कर रही थी तभी बाहर से उसका पति घर मे आया और बगैर किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसके पत्नी ने ननद व सास के साथ उसका गला दबा दिया और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...