इटावा औरैया, मार्च 1 -- इटावा सफारी पार्क में जिले के चकरनगर क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल से रेस्क्यू करके लाए गए लेपर्ड मादा शावक की रविवार को मौत हो गई है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पिछले साल 23 फरवरी को चकरनगर क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल के शौचालय में एक लेपर्ड मादा शावक पहुंच गया था। बच्चों ने अनजाने में ही उसे शौचालय में बंद कर दिया था। बाद में उसे रेस्क्यू करके लाया गया और इटावा सफारी पार्क के लेपर्ड एनिमल हाउस में रखा गया था। तब से उसकी देखरेख चल रही थी। यह लेपर्ड मादा शावक ठीक था, लेकिन करीब 20 दिन पहले 12 फरवरी को इस लेपर्ड मादा शावक के एक पैर में लंगड़ाने की स्थिति दिखाई दी। इसके बाद वन्य जीव चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। तीन दिन पहले इलाज के लिए इस लेपर्ड मादा शावक को एनिमल हाउस से सफारी के वन्य जीव अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.