लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जिस बड़ी सोच के साथ हमने एशियाई शेरों के लिए 'इटावा लायन सफारी' की शुरुआत की थी वो सोच फलीभूत हो रही है। यहां एशियाई शेरों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।इटावा लायन सफारी पार्क में नीरजा शेरनी ने अपने तीसरे प्रसव में इस बार चार शावकों को जन्म दिया है। इसके पहली बार के दो और दूसरी बार के तीन शावक मिलाकर अब यहां कुल नौ स्वस्थ शावक पल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के चक्र में हर प्राणी का अपना महत्त्व है, इसीलिए हम प्रकृति को बचाने के लिए बड़ी सोच के साथ सकारात्मक पहल करने में विश्वास करते रहे हैं और करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...