इटावा औरैया, जनवरी 6 -- शीत लहर लगातार जारी है और स्थिति यह है कि मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इटावा प्रदेश में सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री के साथ भी इटावा प्रदेश में सबसे अधिक सर्द था। सर्दी के कारण वैसे तो बाजारों में भीड़ नहीं है लेकिन गुड और तिल की मांग बढ़ गई है और इनके भाव भी बढ़ गए हैं। मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा था, जिसके कारण आने-जाने में काफी परेशानी थी और नजदीक का भी नहीं दिखाई दे रहा था। ऐसे में कम संख्या में ही लोग घरों से निकले। सुबह ऐसा लग रहा था कि शायद दोपहर तक धूप निकले लेकिन पूरे दिन सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। इसके साथ ही सर्द हवा भी चलती रही जिससे लोग परेशान रहे। जब से नया साल शुरू हुआ है तब से लगातार सर्दी में बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि सोमवार की तुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.