इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। पुलिस ने करोड़ों रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का खुलासा हुआ है। फर्जी फर्में बनाकर संगठित तरीके से जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें पूर्व सभासद के बेटे सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जी इनवॉइस और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर करीब 7.03 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, फर्जी जीएसटी इनवॉइस, ई-बिल से जुड़े दस्तावेज और बिना नंबर प्लेट की एक कार बरामद की गई है। सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड-1 की तहरीर पर जिले में जीएसटी से जुड़े सात मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज कराए गए थे। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी कर अवैध रूप से 7.03 करोड़ की आईटीसी अर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.