इटावा औरैया, फरवरी 28 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। शनिवार को दोनो पालियों में कुल मिलाकर 163 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के संस्कृत व इंटर के कृषि चतुर्थ प्रश्नपत्र और कृषि पशुपालन, पशु चिकित्सा विज्ञान के विषयों की परीक्षा कराई गई। द्वितीय पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन व इंटर की चित्रकला की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर हुई। आज प्रथम पाली में 1507 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 1443 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1391 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1292 परीक्षार्थी उपस्थित रहे 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.