इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा। समाजवादी पार्टी के एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने कहा है की तार्किक विसंगति को लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 27 हजार मतदाताओं को नोटिस दिए जाने हैं। उन्होंने कहा कि इसका कोई औचित्य नहीं है। इन मतदाताओं की मेपिंग हो चुकी है ।अब यह कहा जा रहा है कि मेपिंग में गड़बड़ी मिली है और उन्हें नोटिस दिए जा रहे है। यह नोटिस नहीं दिए जाने चाहिए और जिन्हें नोटिस दिए गए हैं उनसे नोटिस वापस ले लिए जाएं। यदि मेपिंग के बाद कमी है तो इसमें तो मेपिंग करने वाले की त्रुटि है, इसमें मतदाता को क्यो परेशान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.