इटावा औरैया, फरवरी 23 -- जिला कार्यक्रम विभाग में कार्यरत बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं, लिपिकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की है। इनका कहना है कि पिछले 4 महीने से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है । होली का त्यौहार आ रहा है और वेतन न मिलने से वे अपना त्यौहार कैसे मना पाएंगे। 4 महीने से वेतन न मिलने से इन कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। ऐसे में इन कर्मचारियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि होली के त्योहार से पहले उनके चार महीने के वेतन का भुगतान कर दिया जाए। यह भी कहा है कि यदि वेतन का भुगतान न किया गया तो एक मार्च से यह कर्मचारी शासकीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.