इटावा औरैया, फरवरी 28 -- वैदपुरा थाना पर होली और रमजान को शांतिपूर्ण वं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन सड़क के नीचे निर्धारित स्थानों पर ही खड़े किए जाएं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो। साथ ही सभी से अपील की गई कि होली का पर्व प्रेम और सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...