इटावा औरैया, मार्च 5 -- पुराने शहर में होली के अपने अलग रंग हैं और यहां की परंपराएं भी अनूठी है, ऐसे में हर वर्ष होने वाले महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन बुधवार देर शाम किया गया। श्री हनुमान जी सेवा समिति की ओर से आयोजित महामूर्ख सम्मेलन श्री बद्री प्रसाद धर्मशाला में किया गया। इस वर्ष मूर्खाधिराज की पदवी वरिष्ठ डॉ. विनोद शर्मा व मूर्खाधीश्वर का खिताब जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एडवोकेट को दिया गया। दोनों ही विभूतियों को काजल लगाकर, मुकुट व वस्त्र से सुशोभित कर उपाधि दी गई। अतिथियों का श्रृंगार मोहित दुबे गोविंदा ने किया। दोनों ही अतिथियों को मुकेश नारायण वर्मा व अभिषेक पांडे ने तैयार किया। इसके बाद फल सब्जियों से तैयार माला समिति के मंत्री संजय दुबे पप्पन ने पहनाई। विशिष्ट अतिथि जनवादी गीतकार की रचनाओं ने कार्यक्रम में विशेष छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.