इटावा औरैया, फरवरी 28 -- भरथना क्षेत्र के कन्नौज हाईवे स्थित जवाहर रोड चौराहे पर देर रात अराजकतत्वों ने एक युवक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। औरैया के थाना अछल्दा क्षेत्र के हरनारायणपुर निवासी ऋषि कुमार नोएडा से होली मनाने घर लौट रहा था। रास्ते में वह जवाहर रोड चौराहे पर चाय की दुकान पर रुका था, तभी बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने कहासुनी के बाद उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर उसे लेने पहुंचे परिजनों और साथियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने देर रात खुलने वाली दुकानों और अराजक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.