इटावा औरैया, मार्च 2 -- रंगों के पर्व होली को लेकर कस्बा बकेवर के बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मुख्य बाजार, सब्जी की दुकानों और किराना की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने त्योहार की खरीददारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुकानों पर गुलाल, पिचकारी, रंग, अबीर और होली के विशेष परिधानों की खूब बिक्री हो रही है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी गईं। गुझिया, मठरी, नमकीन और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की खरीददारी तेज हो गयी है। कई परिवारों ने एक-दूसरे को उपहार देने के लिए विशेष पैकिंग वाली मिठाइयां और गिफ्ट आइटम खरीदे। होली के मौके पर गन्ने की खरीददारी भी खास आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए गन्ना खरीदा। बाजार में गन्ने की अस्थायी दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.