इटावा औरैया, मार्च 5 -- ग्राम रतनपुर निवासी 35 वर्षीय अश्वनी कुमार पाल पुत्र साहब सिंह की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अश्वनी कुमार पाल की शादी करीब एक वर्ष पूर्व भरथना क्षेत्र के गड़वाना गांव निवासी डोली के साथ हुई थी। वह पंजाब में बिजली विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। होली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने ससुराल गए हुए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बराउख चौकी इंचार्ज दयाशंकर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी डोली सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.