इटावा औरैया, जनवरी 9 -- कस्बा के 50 शैय्या अस्पताल में हार्ट के मरीजों को स्टेमी बेड व महंगे इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था शुरू होने का लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिलने लगा है। अब तक आठ हार्ट के आपात स्थिति में आ चुके हैं जिनका ईसीजी कर उपचार दिया गया। सैफ़ई के हार्ट विभाग से दो मिनट में ही ईसीजी की रिपोर्ट पर रोगी के उपचार के लिए आगे का निर्देश मिल रहा है।हालांकि अभी तक किसी मरीज को महंगा वाला मुफ्त इंजेक्शन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। लखना निवासी बृजेन्द्र सिंह को सीने में तकलीफ होने पर 50 शैय्या अस्प्ताल की इमरजेंसी में पहुंचने पर सीएमएस डॉ संदीप गुलाटी व ईएमओ डॉ पुष्पेंद्र कुमार ने तत्काल मरीज का ईसीजी करा कर सैफ़ई के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा गया। जहाँ से दो मिनट में ईसीजी रिपोर्ट सामान्य होने पर उपचार के जरूरी निर्देश दे दिए गए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.