इटावा औरैया, मार्च 12 -- नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को एसडीएम कुमार सत्यम जीत सिंह और हाईवे इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने मैनपुरी जिले की सीमा पर स्थित जोनई चौकी से लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सीमा तक निरीक्षण कर होटल व ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि इसरास्ते पर इटावा और आगरा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे करीब एक सैकड़ा होटल और ढाबे संचालित हैं। कई स्थानों पर ट्रक, बस, कार और अन्य वाहन सीधे हाईवे पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है और यातायात भी प्रभावित होता है। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी होटल और ढाबा संचालक अपने यहां आने वाले वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा कराएं। यदि किसी भी ढाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.