इटावा औरैया, दिसम्बर 29 -- ग्राम नगला कन्हई में सोमवार को मकान की छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। नगला कन्हई निवासी सुनील कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल अपने मकान की छत पर दीवार ऊंची कराने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान छत के बेहद नजदीक से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मकानों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटवाने या ऊंचा कराने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.