इटावा औरैया, मार्च 2 -- होली पर जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद सभी एंबुलेंसों के प्वाइंट बनाए गए हैं जहां से सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। इसी के साथ प्रत्येक थाने पर एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल कुमार यादव ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे में होली को लेकर जिले के सभी 21 थानों पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर उझियानी, महेवा, बकेवर, बिजौली, आईटीआई चौराहा, मलाजनी, फुलरई सहित अन्य सभी बड़े चौराह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.