इटावा औरैया, फरवरी 28 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आईटीआई पुल के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में महोबा के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों युवक हरियाणा से एक ही बाइक पर सवार होकर होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर महोबा लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महोबा जिले के थाना खन्ना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास रहने वाले 21 वर्षीय राहुल कुमार अपने साथी 28 वर्षीय नीरज और 18 वर्षीय दिलीप निवासी गियुड़ी थाना खन्ना के साथ हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करते थे। होली के त्योहार पर घर लौटने के लिए तीनों युवक शुक्रवार रात बाइक से महोबा के लिए निकले थे। देर रात करीब दो बजे जब उनकी बाइक फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्ता...