इटावा औरैया, मार्च 24 -- इकदिल क्षेत्र में एक युवक का सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने का वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो का आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामला गांव नगला पंछी निवासी युवक का बताया जा रहा है जिसके वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हो रही हैं वह तमंचों और कारतूसों के जखीरे के साथ खुद को माफिया बताकर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है। भड़काऊ गानों के साथ पोस्ट किए गए इन वीडियो ने पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी सेल की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.