इटावा औरैया, मार्च 5 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह पिलखर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े युवक उठाया और आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...