इटावा औरैया, जनवरी 27 -- दस दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। गांव मनियामऊ निवासी चरन सिंह पुत्र बाबूराम 16 जनवरी स्देर शाम कस्बा में हाईवे किनारे स्थित डेयरी के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे घायल अवस्था मे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां युवक ने रविवार देर शाम को दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.