इटावा औरैया, मार्च 2 -- श्रीकालीबाड़ी मंदिर के पीठाधीश्वर रहे स्व. स्वामी शिवानंदजी महाराज की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर में स्थित स्वामी शिवानंदजी की समाधि पर पूजा की गई और भंडारे का आयोजन भी किया गया। स्वामी सुबोधानंदजी महाराज ने भंडारे में पहुंचे साधुओं को भंडारे का प्रसाद गृहण कराया और भेंट दी। बड़ी संख्या में साधु और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...