इटावा औरैया, फरवरी 2 -- भरथना,संवाददाता। रेलवे स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं और संरचनात्मक विकास को लेकर युवा समाजसेवियों ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीटीएम टूंडला पूर्वी गर्ग को सौपकर ट्रेनों के बंद ठहराव बहाली की मांग की। ज्ञापन में कस्बा के बीच स्थित रेल फाटक पर एफओबी के स्थान पर आरओबी निर्माण की मांग की गई, ताकि लोग वाहनों से आसानी से आवागमन कर सकें। स्टेशन पर कोच इंडिकेटर, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और ट्रेन अनाउंसमेंट सिस्टम को कंप्यूटरीकृत करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा जर्जर हो चुके बुकिंग व वेटिंग हॉल को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन के निर्माण, मालगोदाम साइडिंग लाइन को अतिरिक्त लाइन के रूप में चालू करने, तथा जीआरपी व आरपीएफ के लिए नई चौकी और टाइप-2 आवास बनाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि स्टेशन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.