इटावा औरैया, फरवरी 14 -- बरेली हाईवे पर लोहिया पुल के पास स्कूल बस की टक्कर से तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। मध्यप्रदेश ग्वालियर के यादव नगर निवासी गुड्डी देवी पत्नी टिंकू, अनुज कुमार पुत्र अशोक कुमार व अरुण कुमार पुत्र बनवारी लाल श्रंगीरामपुर से कांवड़ लेकर बरेली हाईवे मार्ग होते हुए भिंड की तरफ जा रहे थे। लोहिया पुल के पास स्कूल बस की टक्कर से तीनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने व संग चल रहे साथियों ने मिलकर तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.