इटावा औरैया, जनवरी 23 -- बलरई थाना क्षेत्र के भदान जाने वाले सड़क मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो लोग अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान 38 वर्षीय मदन गोपाल पुत्र महेश मिश्रा एवं 45 वर्षीय सुबोध मिश्रा पुत्र बाबूराम मिश्रा निवासी ग्राम नागरी के रूप में हुई है। इसी दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रथम संजय मिश्रा ने घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तो उन्होंने एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.