इटावा औरैया, मार्च 21 -- इटावा, संवाददाता। ईद उल फितर का पर्व शहर में खुशनुमा माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर मुल्क में आपसी भाईचारे और अमनचैन की दुआ की। ईदगाह में ईद की नमाज दो शिफ्टों में हुई पहली शिफ्ट में मौलाना कमालुद्दीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह और दूसरी शिफ्ट में मौलाना फरहान बरकाती ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने मुल्क, सूबे और शहर में अमनचैन की दुआ कर सभी लोगों से मिलजुल कर ईद मनाने की अपील की। ईदगाह कमेटी द्वारा तैनात वालिंटियरों ने ईदगाह भर जाने पर नमाजियों को विभिन्न मस्जिदों में भेजा। ईदगाह में नमाज की व्यवस्था में सेकेट्री डॉ. मोहम्मद अफजाल, कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान चांद मंसूरी सहित समस्त कमेटी का सराहनीय योगदान रहा। शिया समाज की ईद उल फितर की नमाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.