इटावा औरैया, फरवरी 28 -- इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के लिए प्रत्येक सोमवार को बंद रखा जाता है, लेकिन 2 मार्च सोमवार को भी इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। सोमवार को इटावा सफारी पार्क खोलने का निर्णय पार्क प्रबंधन ने लिया गया है। यह जानकारी डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने दी है। उन्होने बताया है कि 4 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण सफारी पार्क पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...