इटावा औरैया, मार्च 2 -- सेवाकाल पूर्ण करने पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दो वरिष्ठ कर्मियों को विदाई दी गई। कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उनके लंबे, निष्ठावान और अनुकरणीय योगदान को याद किया गया। विदाई समारोह का आयोजन यूपीयूएमएस एम्पलाइज एसोसिएशन की ओर से किया गया। लैब के टेक्निकल ऑफिसर रामबृक्ष गौतम और एनेस्थीसिया विभाग के टेक्नीशियन श्रीचंद पांडे के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि दोनों कर्मियों ने अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निभाए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय तक संस्थान से जुड़े रहकर उन्होंने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका...