इटावा औरैया, जनवरी 30 -- सेंट्रल जेल की मैन वाल की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जायेगी। साथ ही मुलाकातियों पर भी खास नजर रखी जायेगी। ये निर्देश जेल अधिकारियों डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ला तथा एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सेंट्रल जेल के औचक निरीक्षण के दौरान दिये। कन्नौज और अयोध्या जिला जेल से इसी महीने बंदियों के फरार होने की घटनाएं हो चुकी हैं। एक सप्ताह पूर्व जिले के बाल सुधार गृह से दो किशोर भी फरार हुए थे इसी के चलते अब जिला और पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सेंट्रल जेल में बंदियों की संख्या अधिक है यहां पर बाहरी जिलों के शातिर अपराधी भी बंद हैं। इसी के चलते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एस एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सैफई तहसील के फूलापुर महोला में बनी सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.