इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- ग्राम पंचायत धरवार के मिनी सचिवालयों में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत चौपालों का आयोजन किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत कुरसेना में आयोजित चौपाल में कुल 10 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से आठ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिकायतें मुख्य रूप से विधवा पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, आवास योजना और शौचालय से संबंधित रहीं। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत धरवार के मिनी सचिवालय में आयोजित चौपाल में 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया। इ...