इटावा औरैया, जनवरी 4 -- कार से उतरते समय महिला के 50 हजार रुपये थैली सहित गिर जाने की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से रुपये बरामद कर लिए। अशोक नगर मोहल्ला निवासी अर्चना पत्नी गजेंद्र सिंह यादव रविवार सुबह अपने रिश्तेदारों के साथ चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चौप में एक सड़क हादसे में मृत युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई थीं। लौटते समय नेशनल हाईवे स्थित भरथना ओवरब्रिज के पास कार से उतरते वक्त उनके 50 हजार रुपये थैली सहित गिर गए, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। मामले की सूचना चौकी पर दी गई। चौकी इंचार्ज विनीत पांडे व कॉन्स्टेबल अंकुश कुमार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे रुपये एक ठेले वाले के पास मिलने की पुष्टि हुई। पुलिस ने रुपये सुरक्षित बरामद कर अर्चना को सौंप दिए। रुपये पाकर महिला ने पुलिस की सराहना की और आभार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.