इटावा औरैया, मार्च 12 -- सीडीओ अजय गौतम ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने निरीक्षण की शुरुआत ब्लॉक परिसर में प्रेरणा योजना के अंतर्गत संचालित कैंटीन से की। यहां कैंटीन की संचालिका खुशबू निराला, जो संगम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, मौके पर अनुपस्थित मिलीं। उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को संचालन करते देख सीडीओ ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक शौचालय, स्थापना पटल, आवास शिकायत कक्ष, समाज कल्याण कक्ष, फैमिली आईडी कक्ष और मनरेगा कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही लघु सिंचाई विभाग, राजकीय कृषि बीज भंडारण केंद्र और पंचायत विभाग के कार्यालयों की भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.