इटावा औरैया, जनवरी 24 -- बलरई मार्ग पर ग्राम राजपुर के पास शनिवार शाम बंबा सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट सड़क किनारे डाल दिए जाने के कारण ईंट लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सामने से आ रही कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर जसवंतनगर से बलरई की ओर जा रहा था। ग्राम राजपुर के पास सड़क किनारे फैली सिल्ट में ट्रैक्टर का पहिया फंस गया। सिल्ट में पड़ी नुकीली लकड़ी टायर में घुस गई, जिससे टायर फट गया और ट्रैक्टर फिसलकर पलट गया। इसी दौरान बलरई की ओर से आ रही कार पलटे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार जुगौरा निवासी श्रीकांत पुत्र कमलेश व आनंद पुत्र एहवरन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.