इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- सिंचाई विभाग के निचली गंगा नहर प्रखंड डिवीजन कार्यालय में हुई भीषण आगजनी की जांच के दौरान तीन कर्मचारियों के निलंबन के बावजूद अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के अंतर्गत गठित चार सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यह घटना सामान्य शॉर्ट सर्किट की नहीं हो सकती। जांच में सामने आया है कि आग लगने से पहले और बाद में कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की संदिग्ध आवाजाही रही, वहीं सीसीटीवी फुटेज में भी कई असामान्य गतिविधियां दर्ज हुई हैं। इसके साथ ही आग में महत्वपूर्ण अभिलेखों के नष्ट होने की परिस्थितियों ने इस पूरे मामले को संभावित साजिश की ओर मोड़ दिया है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इतने गंभीर मा...