इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- सिंचाई विभाग के निचली गंगा नहर प्रखंड डिवीजन कार्यालय में हुई भीषण आगजनी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आगजनी के दौरान तीन कर्मचारियों के निलंबन के बावजूद पुलिस द्वारा लंबित कार्रवाई को लेकर विवाद और असंतोष बढ़ा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी को 17 दिसंबर को पत्र भेजा गया था, लेकिन तब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में आग को सामान्य शॉर्ट सर्किट की बजाय संभावित साजिश के रूप में देखा गया था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि आग लगने से पहले और बाद में कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की संदिग्ध आवाजाही रही और सीसीटीवी फुटेज में असामान्य गतिविधियां दर्ज हुई थीं। इसके अलावा वर्ष 1922 से जुड़े कई ऐतिहासिक और प्रशासनिक महत्व के अभिलेख भी आग में नष्ट हो गए ...