इटावा औरैया, अगस्त 21 -- इटावा, संवाददाता। भरथना के ग्राम चंदेठी में सास व पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुई है। घटना 15 अगस्त की रात को हुई थी और 17 अगस्त की सुबह दोनों के शव घर में बरामद हुए थे। हत्या का आरोप मृतका महिला के पति पर लगाया था। कोर्ट द्वारा पत्नी मंजू को तीन लाख रुपये नगद व सात हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण का आदेश दिया था। बताया गया कि हत्या का कदम गुजारा भत्ता देने से बचने को उठाया था। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भरथना कोतवाली क्षेत्र के चंदेठी गांव की रहने वाली मां पुष्पादेवी व बेटी निर्मला उर्फ मंजू की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के तीसरे दिन दूध वाले के पहुंचने पर पुलिस व परिजनों को सूचना मिली ...