इटावा औरैया, मार्च 12 -- भाविप की समर्पण शाखा द्वारा 15 मार्च को होने वाले सामूहिक सरल विवाह कार्यक्रम की तैयारी तेज हो गयी है। संस्था ने विवाह के लिए छः वर-वधुओं को वस्त्र वितरित किये। पदाधिकारियों ने बताया कि समर्पण शाखा द्वारा हर वर्ष सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करने का प्रयास किया जाता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को बढ़ावा मिलता है और अनावश्यक खर्चों पर भी अंकुश लगता है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देकर समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि 15 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में कई जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.