इटावा औरैया, जनवरी 11 -- इटावा महोत्सव में आयोजित हुई सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के तीन वर्गों में 31 विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष अग्निहोत्री, तनिष्क सक्सेना व विशाखा मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग मराठी गर्ल में नव्या, शिनाया, प्रज्ञा, सृष्टि, शिवांजलि, आर्या, प्रथा, नम्रता व कृतिका विजेता रही। जबकि कृष्ण लीला वर्ग में कृष्ण गोयल, विराट पाल, आकाश यादव, सागर कुमार, आयुष गौतम, कार्तिकेय मिश्रा, प्रथम गोयल, अंश गोयल, कर्तव्य मिश्रा, आर्व गोयल, यश कुशवाहा, स्वास्तिक यादव, मनु व लक्ष्य विजेता बने। बॉलीवुड फ्यूजन में अनुष्का कश्यप व साक्षी कुमारी विजेता रही। एमजे 4 सांत्वना पुरस्कार में प्रथम, तनिश, यश व प्रखर विजेता रहे जबकि लोकप्रिय गीत में सांत्वना पुरस्कार दिशू व ट्विंकल ने जीता है। सभी विजेताओं ...