इटावा में सामान रखने के विवाद में जेठानी-देवरानी में मारपीट
इटावा औरैया, मार्च 1 -- ढकाताल निवासी नीलम पत्नी अंकित कुमार ने बताया कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने अपना घरेलू सामान पास के एक खाली प्लॉट में अस्थायी रूप से रखा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उनकी जेठानी मीना देवी पत्नी विवेक कुमार जो वर्तमान में मल्लाह अड्डा में रहती हैं, वहां पहुंचीं और गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान गेहूं काटने में इस्तेमाल होने वाली दरांती का प्रयोग किया गया, जिससे नीलम के सिर में चोट आई। धक्का-मुक्की में मीना देवी भी घायल हो गईं। घटना के समय दोनों पक्षों के कोई पुरुष सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग किया। घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.