इटावा औरैया, फरवरी 19 -- चौ० सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम कोकावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज मोंटी यादव ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविर छात्रों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करते हैं। डायरेक्टर डॉ. संदीप पांडेय व प्राचार्य डॉ. जितेंद्र यादव ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के आदर्श वाक्य मैं नहीं तुम की भावना के साथ समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रथम दिवस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.