इटावा औरैया, मार्च 12 -- शहर के नौरंगाबाद स्थित एसडी फील्ड निवासी रिटायर्ड नगर पालिका कर्मी मुकेश कुमार सक्सेना से डिजिटल अरेस्ट कर 5.40 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर सेल जांच में जुट गई है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने पीड़ित से बैंक व मोबाइल से जुड़ी जानकारी मांगी है। पीड़ित ने बताया कि आठ फरवरी को नंबर से कॉल कर खुद को दिल्ली स्थित सीबीआई का इंस्पेक्टर विशाल शर्मा बताने वाले व्यक्ति ने बातचीत शुरू की। उसने आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल, मनी लॉन्ड्रिंग और पाकिस्तान को सूचनाएं भेजने का आरोप लगाकर कार्रवाई की धमकी दी। आरोपी ने कई बार व्हाट्सएप वीडियो कॉल भी की। आरोपी ने 17 फरवरी को बताए गए बैंक खाते में चेक के माध्यम से 5.40 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में नंबर बंद हो गया। साइबर सेल अब कॉल, लिंक और बैंक खातों की बिंदुवार जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.