इटावा औरैया, जनवरी 29 -- जसवंतनगर क्षेत्र के विलासपुर निवासी अनिल कुमार ने एसपी क्राइम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एपीके फाइल का मैसेज आया। अनजान फाइल होने के बावजूद जैसे ही उन्होंने उस मैसेज को देखा, सुबह करीब 10 बजकर 14 मिनट पर खाते से धोखाधड़ी कर 4 लाख 90 हजार रुपये निकल गए, मैसेज मिलते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने बैंक से संपर्क कर खाते को सुरक्षित कराने की कोशिश की, लेकिन तब तक ठग रकम निकाल चुके थे। घटना के बाद अनिल कुमार ने पूरे मामले की शिकायत एनसीआरबी के साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने एसपी क्राइम से भी न्याय की गुहार लगाते हुए रुपये वापस कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.