इटावा औरैया, जनवरी 2 -- सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने शुक्रवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत शहर के पोस्टमार्टम हाउस के पास लोगों के बैठने के लिए बरामदा एवं चबूतरा जनता को समर्पित किया। सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि जिले की जनता के प्रस्ताव पर प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा कई स्थानों पर वाटर कूलर, इंटरलॉकिंग सड़कें और स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में जिले भर के लोग बड़े कठिन समय में आते है। सर्दी, गर्मी व बरसात के मौसम में लोगों के लिए वह समय बेहद मुश्किल होता है इसलिए यहां चबूतरा और बरामदा बनवाने के साथ हाई माक्स लाइट की व्यवस्था भी की गयीं है। सांसद ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील भी की। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.