इटावा औरैया, फरवरी 2 -- कस्बे में सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल के चलते सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं पर चर्चा करना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना रहा। बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और अपनी-अपनी परेशानियों को व्यापार मंडल के समक्ष विस्तार से रखा। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि कुछ दिनों में सोने और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं, जिससे उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या उन ग्राहकों को लेकर सामने आ रही है, जिन्होंने 8-10 वर्ष पूर्व अपने आभूषण गिरवी रखे थे। उस समय तय नियमों के अनुसार, आभूषण की तत्कालीन...