इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- दिसम्बर का महीना शुरु होते ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए हैं। सुबह और शाम को तो काफी सर्दी हो जाती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जबकि अधिकतम 27 डिग्री रहा। इसके चलते सुबह काफी सर्दी थी। आठ बजते बजते धूप निकल आई लेकिन ठंडी हवा चलने के कारण सर्दी का अहसास होता रहा। सुबह की सर्दी के कारण छात्रों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। ज्यादातर बच्चों को स्कूल जाने के लिए सुबह 8 बजे घरों से निकलना पड़ता है और उस समय काफी सर्दी थी। शाम को सूर्यास्त के बाद सर्दी के तेवर फिर तीखे हो गए। सोमवार को सुबह ठंडी हवा चल रही थी जिसके कारण काफी सर्दी हो गई। इसके चलते मार्निंग वाक पर जाने वालों की संख्या भी कम होती जा रही है। दोपहर में धूप निकली जिससे सर्दी से कुछ राहत मिली लेकिन ठंडी हवा दिन में भी चलती रही। शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.