इटावा औरैया, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के गांव केस्त के पास सरकारी भू पर कब्जे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला इंछा निवासी प्रियंका यादव पत्नी आधार यादव उर्फ जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कटहरी निवासी आशू भदौरिया और कैस्त निवासी शैलेन्द्र कुमार अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर उक्त जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। सूचना मिलने पर उनके पति आधार यादव परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.