इटावा औरैया, फरवरी 16 -- तहसील क्षेत्र के बैगा (सपेरा) समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र की श्रेणी को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में बीन और साँप के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को सौंपा। सूरज नाथ, प्रदेश अध्यक्ष सपेरा समाज का कहना है कि उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र वर्षों से बनते आ रहे हैं, लेकिन अब प्रशासनिक स्तर पर उन्हें पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर समाज में रोष है। लोगों ने इसे अधिकारों से वंचित करने की कार्रवाई बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही पुराने जारी प्रमाण पत्रों और संबंधित अभिलेखों की प्रतियां भी अधिकारियों को दिखाईं। उनका कहना है कि श्रेणी परिवर्तन होने से बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.